Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हार्ट फेल होने से पहले शरीर कौन से संकेत देता है? जानिए शुरुआती 7 लक्षण

26

हार्ट फेल अचानक नहीं होता, यह धीरे-धीरे बढ़ने वाली स्थिति है जो आपकी जीवनशैली, बीमारियों और मेडिकल हिस्ट्री पर निर्भर करती है. अगर आप हाई BP, डायबिटीज़, मोटापा या फैमिली हिस्ट्री जैसे रिस्क फैक्टर्स से ग्रस्त हैं, तो समय रहते अपनी जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार लाइफस्टाइल में बदलाव करें.

हार्ट फेल होना एक गंभीर स्थिति होती है जिसमें दिल शरीर की ज़रूरत के अनुसार पर्याप्त खून नहीं पंप कर पाता. यह समस्या धीरे-धीरे भी बढ़ सकती है और अचानक भी आ सकती है. दुर्भाग्य से बहुत से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि शरीर पहले ही कई संकेत देने लगता है, जिन्हें समय रहते पहचान लेना बहुत जरूरी है.

हार्ट फेल होने से पहले कौन से लक्षण जरूर दिखते हैं?

अपोलो अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ वरुण बंसल ने हार्ट फेल होने से पहले दिखने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बताया है.

1 सांस फूलना- चलने, सीढ़ी चढ़ने या लेटने पर भी सांस लेने में परेशानी होती है.

2 लगातार थकावट और कमजोरी- हार्ट फेल होने पर शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते, जिससे मांसपेशियों में ऊर्जा की कमी हो जाती है.

3 पैरों, टखनों और पेट में सूजन- जब दिल ठीक से खून पंप नहीं कर पाता, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है,

4 तेज़ या अनियमित दिल की धड़कन- कई बार मरीज को सीने में जोर-जोर से धड़कन महसूस होती है.

5 भूख न लगना और उल्टी जैसा महसूस होना- पाचन तंत्र में खराबी होने लगती है जिसमें तो पेट भारी लगने लगता है और भूख कम हो जाती है.

6 चक्कर आना, भूलने की समस्या – यह लक्षण बुजुर्गों में अधिक देखा जाता है.

7 सीने में दर्द या दबाव- जब हार्ट फेल्योर के साथ-साथ हार्ट अटैक की स्थिति भी बन रही हो. ऐसे में तुरंत मेडिकल सहायता लेना जरूरी होता है.

समय पर डॉक्टर से सलाह लें

डॉ बंसल कहते हैं किहार्ट फेल होने के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ ये गंभीर होते जाते हैं. अगर इन सात लक्षणों में से कोई भी लगातार महसूस हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. तुरंत किसी कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें और जरूरी जांच करवाएं. समय रहते पहचान और इलाज से हार्ट फेल्योर को कंट्रोल किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.