Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटियाला: अवैध संबंधों का खुला राज, पत्नी ने पति पर ही करवा दिया जानलेवा हमला… दहला देगी वारदात

500

पंजाब के पटियाला से पति पर जानलेवा हमला कराने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक तलवार से हमला करते हुआ नजर आ रहा है. पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पत्नी ही पति को मारने की साजिश में थी. जिसके चलते उसने यह हमला करवाया है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

पटियाला में नाजायज संबंधों के चलते पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला कराया. सोनू सिंह नाम के व्यक्ति पर रविवार को तलवार से हमला किया गया. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तलवार से सोनू पर हमला करता हुए नजर आ रहा है. वहीं, कुछ लोग इस दौरान उसे बचाते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

पत्नी ने कराया पति पर जानलेवा हमला

सोन के परिजनों आरोप है कि यह हमला उसकी पत्नी ने करवाया है, जिसके एक अन्य व्यक्ति से नाजायज संबंध है. इसी के चलते पत्नी ने सोनू से उसके घर की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी और अब वह उसे मारने की साजिश रच रही है. घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त में जुट गई है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है. सोनू के परिजनों आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.