Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मानसून में झाडू जैसे हो जाएं बाल तो घर पर बने इन शैम्पू का करें इस्तेमाल

24

मानसून आते ही नमी और ह्यूमिडिटी के कारण स्कैल्प में पसीना, गंदगी और चिपचिपाहट बढ़ जाती है, जिससे बाल उलझने, टूटने और रूखे होने लगते हैं. कई लोगों के बाल इस मौसम में इतने बेजान हो जाते हैं कि वे झाड़ू जैसे लगने लगते हैं . न चमक, न सिल्कीन टच और न ही कोई स्मूदनेस. ऊपर से महंगे केमिकल से भरे शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स बालों की हालत और बिगाड़ देते हैं. ऐसे में जरूरत होती है कुछ ऐसे नेचुरल, असरदार और साइड इफेक्ट फ्री उपायों की, जो बालों को गहराई से पोषण दें और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखें.

मार्केट में मिलने वाले शैम्पू की जगह अगर आप घर पर बने हर्बल और आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल करें, तो न सिर्फ बालों की क्वालिटी सुधरती है, बल्कि हेयर फॉल, फ्रिजीनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे आप कुछ आसान और घरेलू चीजों से खुद के लिए बना सकते हैं नेचुरल शैम्पू, जो मानसून के मौसम में आपके बालों को दोबारा दे सकता है जान, चमक और मजबूती.

1. रीठा-शिकाकाई और आंवला शैम्पू

रीठा में नेचुरल सोप (सपोनिन) होता है जो स्कैल्प को गहराई से साफ करता है. शिकाकाई बालों को झड़ने से बचाता है और आंवला बालों को पोषण देता है. ऐसे में आप इन चीजों का शैंपू तैयार कर सकती हैं. इसके लिए आपको चाहिए 5 रीठा, 5 शिकाकाई और 5 आंवला. इन्हें रातभर पानी में भिगो दें. अगली सुबह इन्हें उबालें और अच्छे से मसल कर छान लें. यह लिक्विड ही आपका नेचुरल शैम्पू है. गीले बालों पर लगाकर 5 मिनट मसाज करें और धो लें. ये बालों में चमक, मजबूती और झड़ने की समस्या में करने में मदद करेगा.

2. एलोवेरा और नीम शैम्पू

एलोवेरा बालों में नमी बनाए रखता है और नीम स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को दूर करता है. ये भी बालों की हेल्थ सुधारने में कारगार है. 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें (फ्रेश हो तो बेहतर). उसमें 810 नीम के पत्ते उबालकर उसका पेस्ट मिलाएं. चाहें तो कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल भी डाल सकते हैं. इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें. इसे यूज करने से बाल सॉफ्ट और डैंड्रफ फ्री हो जाएंगे.

3. मेथी और करी पत्ता शैम्पू

मेथी बालों का झड़ना कम करती है और करी पत्ता सफेद बालों को रोकने में मदद करता है. ये शैम्पू भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. 2 चम्मच मेथी और 10-15 करी पत्ते रातभर भिगो दें. अगली सुबह पीसकर पेस्ट बना लें. थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा शैम्पू तैयार करें. बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें. इसे लगाने से बाल घने, मजबूत और हेल्दी नजर आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.