Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब: Driving License बनवाने वाले बड़ी मुसीबत में घिरे

27

जालंधर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे के सामने पंजाब रोडवेज डिपो के नजदीक स्थित ड्राइविंग ट्रैक पर गत दिन कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ, जिसके चलते जनता को भारी परेशानियां पेश आई। सुबह सारर्थी सर्वर डाऊन होने के कारण कामकाज शुरू नहीं हो पाया और बारिश के चलते कैमरों में पानी चला गया जिसके चलते ड्राइविंग लाइसैंस बनाने संबंधी टैस्ट देने आए लोगों को निराश होना पड़ा।

बताया जा रहा है कि सर्वर करीब 5 घंटे तक बंद रहा और लाइनों में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए गर्मी में परेशान रहे। वहीं, ड्राइविंग ट्रैक पर पानी भरने की दिक्कत फिर से सामने आई, जोकि व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, इससे पहले भी ड्राइविंग ट्रैक पर पानी भरने की दिक्कत पेश आ चुकी है, लेकिन इसका पक्का समाधान नहीं निकल पा रहा है जोकि परेशानी का सबब बनता है। ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने व अन्य कामों के चलते ट्रैक पर आने वाले लोगों की सुबह से भीड़ जमा था, लेकिन सारर्थी सर्वर डाऊन होने के कारण कामकाज चालू ही नहीं पाया। इसके चलते ट्रैक वाले दफ्तर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली और जनता परेशान होती नजर आई।

वहीं,  बारिश के बाद ड्राइविंग ट्रैक पर लगे कैमरों में पानी भरने की दिक्कत सामने आई, जिसके चलते बाद दोपहर सर्वर चलने के बाद भी टैस्ट नहीं हो पाए। टैस्ट देने व अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि विभाग को इसका पक्का समाधान निकालना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दिक्कत पेश न आए। अब देखना होगा कि अधिकारी इसका क्या समाधान निकालते हैं क्योंकि जनता की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

आर.टी.ओ. दफ्तर में भी कामकाज रहा ठप्प

वहीं, विभिन्न कारणों के चलते आर.टी.ओ. दफ्तर में आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि सर्वर में खराबी व बिजली की किल्लत के कारण कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है, जिसका पक्का समाधान करने की जरूरत है ताकि जनता को राहत मिल सके। काम बंद होने के दौरान आर.टी.ओ. दफ्तर के कर्मचारियों के कैबिन खाली नजर आए और लोगों की कतारें देखने को मिली।

दोपहर बाद जनता का कामकाज निपटाया: ए.टी.ओ. गोयल

ए.टी.ओ. विशाल गोयल ने कहा कि दोपहर लंच टाइम के बाद सर्वर चालू हो चुका था, जिसके बाद जनता का कामकाज निपटाया गया। उन्होंने बताया कि कैमरों में पानी भरने की दिक्कत सामने आई, विभाग द्वारा इतंजाम किए गए है ताकि जनता को भविष्य में परेशानी पेश न आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.