Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

99% फंस गई सोनम रघुवंशी… राजा हत्याकांड में मिल गए वो 3 अहम सबूत, जो सजा दिलवाने के लिए हैं काफी

22

इंदौर के राजा रघुवंशी केस में पुलिस को 99% वो सभी सुराग हाथ लग गए हैं जो सभी आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए काफी हैं. बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स और लोकेंद्र सिंह तोमर से गहन पूछताछ करके सोनम का लैपटॉप, पिस्तौल और 5 लाख रुपये कैश से भरा बैग बरामद कर लिया है. फिलहाल इस केस में कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं.

सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड है. जबकि सोनम ने उसका इस कांड में पूरा साथ दिया. दोनों ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची थी. हत्याकांड के अन्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने इंदौर में सोनम के ठिकाने तक एक काला बैग पहुंचाया, जिसमें 5 लाख रुपये, गहने, कपड़े और एक देसी पिस्तौल थी. यह पिस्तौल हत्या के प्लान-बी का हिस्सा थी, जिसे सोनम ने बड़े ही शातिराना अंदाज में तैयार किया था.

शीलोम जेम्स ने की सबूत मिटाने की कोशिश

प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स इस हत्याकांड में गहरे तक लिप्त पाया गया. पुलिस ने उसे सबूत मिटाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सीसीटीवी फुटेज में शीलोम को एक काला बैग फ्लैट से ले जाते और कार में रखते हुए देखा गया. यह बैग हत्या से जुड़े अहम सबूतों का खजाना था, जिसे शीलोम ने ठिकाने लगाने की कोशिश क.

हीराबाग फ्लैट था साजिश का अड्डा

पुलिस ने सोनम के ठिकाने, हीराबाग के एक फ्लैट पर छापा मारा, लेकिन वहां बैग गायब था. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद शीलोम का सच सामने आया. इस फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर भी अब पुलिस की रडार पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है. यह फ्लैट साजिश का मुख्य केंद्र बन चुका था, जहां हत्या की योजना को अंजाम दिया गया.

मेघालय पुलिस की गहन जांच

मेघालय पुलिस इस मामले में गहरी छानबीन कर रही है. सोनम के गाजियाबाद में पकड़े जाने से पहले वह इंदौर में ही छुपी थी. पुलिस अब इस साजिश के हर कोने को खंगाल रही है, ताकि कोई भी सबूत छूट न जाए. मेघालय पुलिस की सक्रियता ने इस मामले को और रोचक बना दिया है. यह हत्याकांड सिर्फ एक शादीशुदा जोड़े की कहानी नहीं, बल्कि पैसे, धोखे और साजिश का एक खतरनाक कॉकटेल है. हर नए खुलासे के साथ यह मामला और रहस्यमयी होता जा रहा है. लेकिन जितने भी सबूत पुलिस के हात लगे हैं, उनसे आरोपियों को आसानी से सजा दिलवाई जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.