Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड: बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

18

झारखंड में सिमडेगा के रहने वाले तीन दोस्तों की बर्थडे पार्टी से लौटते समय दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. एक युवक का बर्थडे था और वह अपने दो दोस्तों के लेकर गुमला जिले के तपकरा डैम गए थे. दिनभर तीनों दोस्तों ने जमकर बर्थडे का सेलिब्रेशन किया और शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटने के लिए निकल गए. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन दोस्त सोमवार को गुमला जिले के तपकरा डैम बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गए थे, जहां तीनों ने दिनभर पार्टी की. शाम के समय तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर होकर घर लौट रहे थे. इसी बीच कोलेबिरा और गुमला को जोड़ने वाली एनएच 143 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार की थी कि वह कई फीट दूर जाकर गिरे.

3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

इस दौरान मौके पर ही सूरज बाघवार और अमृत बाघवार की मौत हो गई. वहीं, तीसरा युवक मोनू टेटे गंभीर रूप से घायल हो गया है. मोनू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची कोलेबिरा थाने की पुलिस ने तीन युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच की शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

वह आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.