Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...

पंजाबियो खींच लो तैयारी, 25, 26, 27, 28 व 29 तारीखों को लेकर हो गया बड़ा ऐलान

25

जालंधर: जालंधर शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इन बाजारों में अटारी बाजार, पंजपीर बाजार, रस्ता मोहल्ला, भंडियां वाला बाजार, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग मार्केट और अन्य आस-पास के बाजारों (केवल जूता बाजार) में 6 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

यह जानकारी होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन ने साझा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह मनचंदा ने कहा कि उक्त बाजार 23 जून से 28 जून तक बंद रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के कारण उक्त बाजारों में सभी चप्पल और जूते की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति के बाद लिया गया है।

फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल मार्केट में 26 से 29 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

शहर की प्रमुख फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल मार्कीट की सभी दुकानें 26 जून (बुधवार) से लेकर 29 जून (रविवार) तक 4 दिन के लिए बंद रहेंगी। यह फैसला फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन द्वारा गर्मी की वार्षिक छुट्टियों के मद्देनजर लिया गया है।
एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल ने बताया कि यह परंपरा पिछले करीब 13 वर्षों से निभाई जा रही है, जिसमें गर्मियों के दौरान व्यापारी वर्ग कुछ दिन विश्राम करता है या कहीं घूमने जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 26 से 29 जून तक बाजार बंद रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

ऐसे में लवकुश चौक, फगवाड़ा गेट, चहार बाग, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, जगदंबे मार्कीट, गुरुनानक मार्कीट, सिद्धू मार्कीट और मिलाप रोड इत्यादि पर स्थित बिजली से संबंधित सभी प्रकार का सामान जैसे तारें, स्विच, पंखे, कूलर, गीजर, इन्वर्टर-बैटरियां, सबमर्सिबल मोटर, स्टार्टर, स्पेयर पार्ट्स व बिजली के पाइप बेचने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.