Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आए रक्तदाता, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के नेतृत्व में मंदिर शिविर म... Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें...

उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर… बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ब्लॉक, सड़कें बंद

43

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. चमोली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन की वजह से यहां सड़क भी बंद हो गई है. पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी, पीपलकोटी के पास सड़क ब्लॉक हो गई है. हालांकि इसे खोलने का काम चल रहा है.

पहाड़ी से पत्थर गिरने का वीडियो चमोली पुलिस ने शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी से एक साथ बहुत सारा मलबा सड़क पर गिर रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए चमोली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, ‘बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी ( पीपलकोटी) के पास पुन: पहाडी से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है.’

 

आधे घंटे बाद खोल दिया गया राजमार्ग

हालांकि चमोली पुलिस ने राजमार्ग के अवरुद्ध होने की जानकारी देने के आधे घंटे बाद एक और वीडियो जारी किया और जानकारी दी कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी ( पीपलकोटी) के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोल दिया गया है. चमोली पुलिस ने ये जानकारी राजमार्ग अवरुध होने की जानकारी के ठीक आधे घंटे बाद दी. राजमार्ग से पत्थर हटाने का काम लगातार चल रहा था. ऐसे में आधे घंटे में ही अवरुद्ध सड़क को फिर से खोल दिया गया है और यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है.

 

 

मार्ग खुलवाने के कार्य पर जानकारी

इससे पहले चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ राजमार्ग को खोलने के लिए चल रहे काम को लेकर जानकारी दी थी. पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पीपलकोटी) के पास अवरूद्ध है, जिसे खुलवाने का कार्य जारी है. पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से मार्ग खुलवाने के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. हालांकि इसके बाद राजमार्ग को खोल दिया गया था. लेकिन एक बार फिर से पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से ये राजमार्ग बाधित हो गया था, जिसे दोबारा खोल दिया गया है.

अब चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस मार्ग से जा सकते हैं. चारधाम यात्रा चल रही है और श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम जा रहे हैं. लेकिन उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.