Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि...

9वीं की Student को भगा ले गया युवक, फिर पिता को फोन कर…

35

लुधियान: 9वीं कक्षा की छात्रा को उसी के गांव फुल्लावाल में रहने वाला नाबालिग युवक शादी की नीयत से भगाकर खन्ना ले गया। अगले दिन दोपहर 1 बजे नाबालिगा ने फोन कर अपने पिता को दुर्गा माता मंदिर के पास से आकर ले जाने की बात कही। इसके बाद मौके पर पहुंची पिता बेटी को वापिस ले आया और थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने धारा 65(1) बीएनएस-4 व पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिगा का सिविल अस्पताल से मैडिकल करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

जांच अधिकारी जोहन पीटर के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि गत 26 अप्रैल शाम 8.45 बजे बेटी बिना बताए घर से चली गई। अगले दिन दोपहर 1 बजे उसने फोन कर मंदिर के बाहर आकर ले जाने को कहा। पिता का आरोप है कि बेटी को जबरदस्ती अगवा कर उक्त आरोपी ले गया और शारीरिक सबंध बनाए।

पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिगा को भगाकर अपने साथ पहले खन्ना ले गया,जहां रिश्तेदारों ने अपने पास रखने से इंकार किया तो लुधियाना वापिस आ गए,जिसके बाद सारी रात बस स्टैंड के पास एक पार्क में बैठे रहे। आरोपी ने अपना मोबाइल बंद रखा हुआ था। वहीं नाबालिगा के पास फोन नही था। अगले दिन दोपहर 1 बजे युवक ने मंदिर के पास उसे छोड़ दिया। इसके बाद राहगीर से मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मैडीकल के बाद स्पष्ट होगा कि शारीरिक सबंध बनाए है या नहीं, फिलहाल पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.