Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में था वाइल्डबीस्ट, अचानक आए हिप्पो ने निकाल दी शिकारी की सारी हेकड़ी, फिर दिखा कुछ ऐसा नजारा

31

अगर देखा जाए तो जंगल में जीवन और मौत का खेल हर दिन बराबर तरीके से देखने को मिलता रहता है. यहां कई बार जिंदगी को मौत मात दे देती है, तो वहीं कई दफा यहां जानवरों के जीवन में ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है. जिससे वो आराम से मौत को मात दे देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में आया है. जहां पानी के भीतर कुछ ऐसा सीन देखने को मिला, जहां जिंदगी ने एकदम से मौत को पलट दिया और कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी.

मगरमच्छ को पानी का खूंखार शिकारी कहा जाता है, जो बाहर खड़े शिकार को पानी में खींचता है और सीधा उन्हें मौत के घाट उतार देता है. हालांकि इसी पानी में एक ऐसा शिकारी भी रहता है, जो समय आने मगरमच्छ की हेकड़ी निकालने की भी ताकत रखता है. हम बात कर रहे हैं हिप्पो के बारे में जो मौका देखकर मगरमच्छ को भी धूल चटा देता है. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक मगरमच्छ ने लगभग बारहसिंघा को अपना शिकार बना ही लिया था, लेकिन हिप्पो ने सामने आकर ना सिर्फ मगरमच्छ की हेकड़ी निकाली बल्कि बारहसिंघा को भी एक नई जिंदगी दे दी.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बारहसिंघा नदी को क्रॉस कर रहा होता है, इसी दौरान एक मगरमच्छ उसे अपने जबड़ों में दबोच लेता है. जिसके बाद वो अपनी जान बचाने के लिए यहां छटपटाता रहता है. इस नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि मगरमच्छ के जबड़े से हिरण का निकलना लगभग असंभव है. इसी दौरान हिप्पो का एक झुंड घटनास्थल की ओर बढ़ा चला आता है. जिसकी शिकारी को कोई खबर नहीं होती है. ऐसे में वो आता है और तुरंत ही बारहसिंघा को बचा लेता है. यहां शिकार भी मौका देखकर अपनी जान बचाकर निकल जाता है.

इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.