Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नालंदा जिले में बाढ़ का खतरा, फल्गू नदी का जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात

18

बिहार के नालंदा जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल ह, लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं. दरअसल पड़ोसी राज्य झारखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद फल्गू नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिसकी वजह से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ऐसे में अब नालंदा जिले में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. फल्गू नदी का जलस्तर बढ़ने सेकई इलाकों में पानी घुस गया है.

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ’19 जून को फल्गू नदी में जलस्तर में अचानक इजाफा होने के कारण अधिकारियों ने उदेरास्थान बैराज (जहानाबाद में) से 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा. बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से कुछ छोटे बांधों के हिस्से काफी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नालंदा जिले के हिलसा, कराईपरसुराय और एकंगरसराय के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई’.

प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए टेंट

संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पीने के पानी सहित राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी तौर पर टेंट लगाए गए हैं. उनके लिए तमाम तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. बाढ़ की आशंकी के चलचे लोग अपने घरों को छोड़कर टेंट में रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

एनडीआरएफ की दो टीम तैनात

इस बीच बाढ़ के हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम तैनात की गई हैं जो स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. फल्गू नदी का जलस्तर बढ़ने से नालंदा जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है. एकंगरसरया का बेलदारी बिगहा सबसे ज्यादा प्रभावित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.