Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

MLA Raman Arora की बढ़ी मुश्किलें, राजू मदान के साथ पकड़ा गया एक और कांड…

19

जालंधर: भ्रष्टाचार के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर विजीलैंस द्वारा सैंकड़ों करोड़ों रुपए के घोटाले एवं बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर विधायक रमन के खिलाफ अब 35 मरले की प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी को मिलीभगत से हथियाने और फिर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बाद में रजिस्ट्री करवाकर कब्जा करने के आरोप में डी.जी.पी. गौरव यादव को शिकायत दी गई थी। अब डी.जी.पी. ने उक्त शिकायत जांच के लिए जालंधर कमिश्नरेट के ए.डी.सी.पी. हैडक्वार्टर सुखविंदर सिंह को जांच करने के लिए मार्क की है।

सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले शिकायतकर्त्ता वासु पाठक ने बताया कि भ्रष्टाचारी विधायक रमन अरोड़ा ने अपने समधी राजू मदान और बेटे राजन अरोड़ा और तहसीलदार मनिंदर सिंह सिद्धू के साथ मिलकर मोता सिंह नगर, वसंत विहार रोड में खसरा नंबर 299, 29929/5014(1-15) सालम हिस्सा रकबा 35 मरले पैमाइश 207 वर्ग फुट के फर्ज़ी मुख्तियारनामा बनाकर करोड़ों रुपए की ज़मीन के ऊपर कब्जा किया है। पीड़ित ने कहा कि दोषियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्रवाई की जाए और प्लांट का कब्जा उन्हें दिलाया जाए।

नंबरदार के खिलाफ भी दोनों जगह की ओर से गवाह बनाने को लेकर छिड़ी नई चर्चा
उल्लेखनीय है कि इस तथाकथित जाली मुख्तियारनामे पर जिस नंबरदार ने गवाही फर्जी डाली है, वह लंबे समय से विवादों के साथ घिरा हुआ है। इस नंबरदार को कई दागी अधिकारियों का चहेता व राज़दार बताया जाता है। सब-रजिस्ट्रार जालंधर-1 में दस्तावेजों पर डलने वाली गवाही की अगर बात की जाए तो लगभग 60 से 70 प्रतिशत दस्तावेज़ों पर इसी नंबरदार की गवाही होती है। इसलिए पुलिस की जांच में इस नंबरदार द्वारा डाली गई गवाही को लेकर भी जांच की जाएगी।

शिकायतकर्त्ता बोला- पुलिस अधिकारियों के साथ भी थी विधायक अरोड़ा की सैटिंग, उन्हें जान का खतरा
वहीं शिकायतकर्त्ता वासु पाठक ने शिकायत में कहा कि विधायक रमन अरोड़ा की पुलिस अफसरों के साथ सैटिंग है, खासकर इंस्पैक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर काफी कुछ उन्होंने गलत काम किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समधी राजू मदान द्वारा दीपक भल्ला की मौत को कुदरती मौत बताकर पुलिस के साथ सैटिंग करके बाद में पारिवारिक सदस्यों को डरा धमका कर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। पीड़ित वासु ने कहा कि अब उसे और उसके परिवार को भी जान का खतरा है।

ए.डी.सी.पी. हैडक्वार्टर सुखविंदर सिंह ने कहा- जांच के लिए नहीं पहुंची शिकायत
वहीं हैरानी की बात है कि विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ जो शिकायत डी.जी.पी. दफ्तर द्वारा ए.डी.सी.पी हैडक्वार्टर सुखविंदर सिंह को मार्क की गई है। उस संबंधी जब ए.डी.सी.पी. सुखविंदर से बात की तो वह सीधे तौर पर मुकर ही गए और कहा कि उनके पास कोई शिकायत जांच के लिए नहीं आई है। जबकि पोर्टल के मुताबिक उन्हें शिकायत मार्क की गई है। उनके शिकायत संबंधी ऐसा जवाब देना कई बड़े सवाल खड़े करता है?

समधी राजू मदान और बेटा राजन अरोड़ा अभी भी हैं फरार
बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से जहां उसका राजदार महेश मखीजा उर्फ गग्गू भी गिरफ्तार हो गया, लेकिन अबतक विजीलैंस द्वारा राजू मदान और विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वह दोनों अभी भी फरार हैं और माननीय अदालत में जमानत संबंधी एप्लीकेशन लगा चुके हैं। अब विजीलैंस समधी और बेटे को पकड़ने में ढील क्यों कर रही, वह खुद ही कई सवाल खड़े करता है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.