Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क पर 500-500 के गिरे नोट, मच गई लूट

6

जालंधर/फिल्लौर : कस्बा फिल्लौर में नवांशहर रोड पर मना साहिब क्षेत्र में किसी व्यक्ति के सड़क पर 20 हजार रुपए के 500-500 के नोट गिर गए जिन्हें देखते ही लोग इक्ट्ठठे करने लगे और जिसके हाथ जितने नोट लगे, वह लेकर चलता बना।

यह घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति किसी वाहन में सवार था और उसकी जेब से रुपए सड़क पर गिर पड़े। हालांकि जिस शख्स के यह रुपए थे, उसे इसका पता नहीं चला और वह बिना रुके ही चला गया। घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उसने पैसे गिरते हुए देखे थे, तभी एक पीली पगड़ी पहने व्यक्ति वहां आया और नोट उठाने लगा। कुछ ही पलों में एक महिला भी टैंपो से उतरकर पैसे बटोरने लगी। दोनों मिलकर करीब 20,000 रुपए लेकर चले गए। हालांकि, इस घटना में एक समाजसेवी ने इंसानियत की मिसाल पेश की।

उन्होंने लोगों से कुछ पैसे वापस लेकर इकट्ठा किए और कुल 4,500 रुपए अपने पास सुरक्षित रखे हैं। समाजसेवी ने अपील की है कि जिनके पैसे गिरे हैं, वे उनसे संपर्क करें और अपने रुपये वापस ले सकते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। यह वाकया जहां इंसानों की लालच को दर्शाता है, वहीं एक समाजसेवी की ईमानदारी भी प्रेरणादायक बनकर सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.