Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

कैमरामैन से इश्क, आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा, गांव वालों ने करा दी शादी; कहा- दुल्हन लेकर जाओ

32

बिहार गे भागलपुर जिले में रविवार को हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है. बीते कई महीनों से एक कैमरामैन का प्रेम-प्रसंग एक छात्रा से चल रहा था. इस बीच वह कुछ दिनों पहले प्रेमिका को अपने घर लेकर आ गया था. इस बात की जानकारी होते ही लड़की के परिजन ने थाने में शिकायत देकर युवक पर शादी का दबाव बनाया था. हालांकि, इस दौरान युवक के परिजनों ने शादी करवाने से मना कर दिया था. इसके बाद जब युवक लड़की से मिलने उसके गांव पहुंचा तो गांव ने पकड़कर उसकी शादी करवा दी.

भागलपुर के नवगछिया के बलहा गांव में रहने वाले एक कैमरामैन का प्रेम-प्रसंग बीते कई महीनों से भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली एक छात्रा से चल रहा था. प्रेमी बीती रात अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन इस दौरान लड़की के गांव वालों ने उस पकड़ लिया. गांव वालों ने उसे पड़कर हनुमान मंदिर में दोनों की पूरे विधि-विधान से शादी करवा दी. चार दिन पहले कैमरामैन अपनी प्रेमिका को घर लेकर भी आया था.

गांव वालों ने रात 1 बजे कराई शादी

इसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत करते युवक पर शादी का दबाव बनाया था, लेकिन इस दौरान लड़के परिजनों ने शादी करवाने से मना कर दिया था. रविवार देर रात कैमरामेन गुरुदेव अपने प्रेमिका के गांव गया था, जहां गांव वालों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया फिर स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और रात करीब 1 बजे मथुरापुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई.

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

लड़का पक्ष शादी को लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन गांव वालों के समझाने पर वह मान गए थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते एक साल से प्रेम प्रसंग था. प्रेमिका अभी नाबालिग है और वह दसवीं की छात्रा है. वहीं, प्रेमी गुरुदेव कुमार कैमरामैन है. शादी के बाद प्रेमी ने कहा कि हम दोनों इस शादी से काफी खुश हैं और अपनी मर्जी से शादी किए हैं. हम हमेशा एक साथ रहेंगे. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी नहीं दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.