भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बाद एक नया वेरिएंट JN-1 सामने आया है, जो फिर से पूरे देश में तबाही मचा रहा है. केरल से लेकर महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे अधिकतर राज्यों में कोरोना अपने पैर तेजी से फैला रहा है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहन कर रखें और जरूरी सावधानियां बरतें.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 7131 है. हालांकि 10,976 लोगों की रिकवरी भी हुई है. देश भर में कोरोना के अब तक 78 लोगों की मौतें हो चुकी है. शनिवार को कोरोना की वजह केरल और पश्चिम बंगाल में 2 व्यक्तियों ने अपनी जान गवा दी है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.