Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

4.5 किलो Heroin व Drug Money सहित 2 Smugglers गिरफ्तार, Pakistan से जुड़े तार

14

पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशा तस्करों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। जांच दौरान सामने आया कि, दोनों तस्कर पाकिस्तान के तस्कर राणा के सम्पर्क में थे।

PunjabKesari

इस संबंधी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से नार्को-तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तस्कर गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और खेप की डिलीवरी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। NDPS अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।”

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स फोर्स मोहाली ने की है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी मोहाली में दर्ज की गई है। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.