Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...

हृदय विदारक…शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता…पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुख

17

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे. हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं.

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को “हृदय विदारक” बताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है.

उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.

प्लेन क्रैश पर अमित शाह ने भी जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की.

दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय सवार थे

दूसरी ओर, एयर इंडिया ने यात्रियों की सूची जारी की है. इस सूची के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे. राज्य सरकार ने आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष घोषित कर दिया है, जिसमें घायलों के परिजनों की जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी घोषणा की गई है.

एयर इंडिया द्वारा हेल्पलाइन 1800-5691-444 इस हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की गई है. इस हेल्पलाइन नंबर से परिजन जानकारी ले सकेंगे. दुर्घटना वाले इलाके को घेर दिया गया है और आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल में पहुंचा गया है और उनका इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !