Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

क्या सरकार अब जवाब देगी? महाकुंभ भगदड़ से जुड़ी रिपोर्ट पर कांग्रेस का सवाल

70

कुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर एक मीडिया रिपोर्ट ने अपनी पड़ताल में बड़ा दावा किया है. इसमें कहा गया है कि भगदड़ में कम से कम 82 लोगों मारे गए. इस रिपोर्ट पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट में कहा कि कुंभ में मौत के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है. मैंने ये रिपोर्टें देखी है. उस भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री काफी समय तक गायब हो गए थे.

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, सरकार ने बताया था कि 37 लोगों की मौत हुई है लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार 82 लोगों की मौत हो गई है. ये रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है. कुछ लोगों को पैसे देकर ये बताया गया कि उनके परिजनों की मौत किसी और वजह से हुई है. भगदड़ में नहीं हुई है. क्या सरकार अब इस रिपोर्ट पर जवाब देगी?

एक वीडियो देखकर मन व्यथित होता है

कुंभ में भगदड़ मामले के साथ ही कांग्रेस नेता ने विदेश नीति और भारतीयों के साथ अमेरिका के व्यवहार को लेकर भी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि एक वीडियो देखकर मन व्यथित होता है. भारत के एक नागरिक के साथ बर्बरता हो रही है. उसको जमीन पर पटका जा रहा है. हथकड़ी पहनाई जा रही है. न्यूयार्क का मामला है, जहां इस छात्र को इस तरह से बर्बरता के साथ हथकड़ी पहनाकर डिपोर्ट कर दिया गया.

भारत के सम्मान को अमेरिका जूतों के नीचे रौंद रहा

सुप्रिया श्रीनेता ने कहा, अमेरिका बार-बार भारतीय मूल के लोगों के साथ बर्बरता कर रहा है. अपमानित कर रहा है. भारत के नागरिकों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है. कई बार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं. व्यापार की धमकी दे रहे हैं. अमेरिका ये कौन सा रवैया अपना रहा है. हमारी सरकार की तरफ से सन्नाटा है. भारत के सम्मान को अमेरिका जूतों के नीचे रौंद रहा है.

चीन हमारे खिलाफ लगातार तैयारी कर रहा है

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, केंद्र सरकार 11 साल की सफलता गिना रही है. सरकार अपनी विफलता खुद तो नहीं बताएगी. रूस के मुंह से कुछ सुना हमारे लिए एक भी बार. चीन हमारे खिलाफ लगातार तैयारी कर रहा है. ये है हमारी विदेश नीति. हमारे छात्रों को हथकड़ी पहनाकर डिपोर्ट किया जा रहा है. ये है हमारी विदेश नीति.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.