Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

गजब का ड्रामेबाज है सोनम का प्रेमी राज! राजा रघुवंशी की अंतिम यात्रा में रोनी सूरत बनाकर घूमता दिखा

47

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार राजा की पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह का एक वीडियो समाने आया है. वीडियो सामने आने के बाद अब ये मामला और सनसनीखेज बन गया है. जो वीडियो सामने आया है वो राजा के अंतिम संस्कार वाले दिन का बताया जा रहा है.

राज कुशवाहा अंतिम संस्कार में मौजूद था. वह राजा के ससुर देवी सिंह को ढांढस बंधा रहा था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज कुशवाहा भावुक मुद्रा में नजर आता है, जैसे कोई करीबी अपना सब कुछ खो बैठा हो, लेकिन हकीकत ये है कि उसी ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस जांच में इसका खुलासा हो चुका है.

पुलिस अब वीडयो को जांच में शामिल करने जा रही

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. क्योंकि जिसने राजा के मर्डर की साजिश रची, वही राज बाद में मृतक की चिता के पास खड़ा था. राज शोकाकुल परिवार के सामने शोक जताने और हमदर्द बनकर पहुंचा था. पुलिस अब इस वीडयो को जांच में सबूत के तौर पर शामिल करने जा रही है. बता दें कि बता दें कि राजा की हत्या की साजिश सोनम और उसके प्रेमी राज ने मिलकर रची.

मर्डर केस में एक बड़ी कड़ी बना वीडियो

राजा की हत्या के लिए सोनम और राज ने मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए. तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स राजा को शिलांग में एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसकी हत्या कर दी. जो वीडियो सामने आया है वो इस मर्डर केस में एक बड़ी कड़ी बन गया है. इससे साफ पता चला है कि राजा के मर्डर के बाद भी राज बहुत चालाकी से उसके परिवार को धोखे में रखे हुए था.

परिवार बोला-हमें यकीन नहीं की राज ऐसा कर सकता है

वहीं राज का परिवार ने कहा कि हमें यकीन नहीं है की वो ऐसा भी कर सकता है. उसकी मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है. पड़ोसियों ने कहा कि हमें नहीं पता था की राज ऐसा होगा. बता दें कि राज उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास फतेहपुर का रहने वाला है. दस सालों से उसका परिवार इंदौर में किराए के मकान में रह रहा है. उसके पिता की कोरना के कारण मई 2020 में मृत्यु हो गई थी. राज 15-20 हजार रुपये महिना कमाता है.

गौरतलब है कि सोनम और राजा शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघायल के शिलॉन्ग गए थे. राजा की लाश 23 मई को शिलॉन्ग के जंगलों से बरामद हुई, जिसके बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.