Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पटना में दो युवक को गोलियों से भूना, सड़क किनारे शव देख पूरे गांव में मचा कोहराम

37

बिहार की राजधानी पटना में आए दिन गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिल जाती है. हत्या और फिरौती की लगातार हो रही घटनाओं को देखकर लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है. पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधी खुली चुनौती देते दिख रहे हैं. 24 घंटे के अंदर राजधानी में अपराधियों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना इलाके का है. यहां मंझौली सिंघाड़ा मार्ग में अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला

इस गोलीबारी में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद घटना की सूचना पटना FSL टीम को दी गई है. हालांकि अभी तक मृतक दोनों युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे. तभी देखा कि सड़क किनारे एक काली-लाल अपाचे बाइक है और उसे कुछ दूरी पर दो युवक का शव पड़ा हुआ है. शव खून से लथपथ था. लोगों ने जैसे ही शवों को देखा, बात बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई.

इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले डायल 112 को दिया. सूचना के बाद बिक्रम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हालांकि, दोनों मृतक युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. जांच में घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे भी बरामद किए हैं. संभावना जताई जा रही है कि दोनों युवक की हत्या देर रात्रि गोली मारकर की गई है.

घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बिक्रम के मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क किनारे दो युवक का शव है. युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर एक बाइक भी मिली है. पुलिस को घटनास्थल से 9 से 10 की संख्या में गोली के खोखे बरामद किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.