Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

कभी गैंगस्टर का मर्डर, कभी महिला पर फायरिंग… साकेत कोर्ट की सुरक्षा पर कब-कब उठे सवाल

31

दिल्ली में साकेत कोर्ट के लॉक-अप में मर्डर से सनसनी मच गई. पेशी पर आए दो गुटों की झड़प में अमन नाम के शख्स की हत्या कर दी गई. साकेत कोर्ट के अंदर हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साकेत कोर्ट में खूनी वारदात हो चुकी है. कभी गैंगस्टर का मर्डर किया गया तो कभी महिला पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. कोर्ट के अंदर हुई इस खूनी वारदात ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को ‘कटघरे’ में खड़ा कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि साकेत कोर्ट की सुरक्षा पर कब-कब उठे सवाल?

ताजा मामला क्या है?

साकेत कोर्ट के लॉकअप (खारजा नं. 5) में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी पर आए दो कैदियों ने तीसरे कैदी (अमन) पर हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गया. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक अमन तिहाड़ जेल में बंद था. आज पेशी के लिए उसे साकेत कोर्ट लाया गया था. लॉकअप में पहले से मौजूद दो अन्य कैदियों ने उसकी हत्या कर दी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हमलावर कैदी का नाम जितेंद्र उर्फ जीते और जयदेव उर्फ बच्चा है. जीते और बच्चा ने मिलकर अमन की हत्या की. पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी. इसकी वजह पिछले साल दोंनों में मारपीट हुई थी. इस समय दोनों जेल से बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था.

साल 2021: गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या

24 सितंबर 2021 में साकेत कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी का मर्डर हो गया था. कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान वकील की वेशभूषा में आए दो हमलावरों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी. जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों हमलावरों को मार गिराया. इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई थी.

साल 2023: महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

साल 2023 के अप्रैल में साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला गोली मार दी गई थी. वकील के यूनिफॉर्म में आए आरोपी ने महिला के ऊपर कई राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि महिला को छर्रे ही लगे, गोली नहीं. महिला की जान बच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से कोर्ट परिसर से भाग गया. कोर्ट के अंदर हुई इस वारदात से उस समय भी कोर्ट की सुरक्षी पर सवाल खड़े हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.