फिरोजपुर: पिछले काफी समय से फिरोजपुर शहर में खूंखार आवारा कुत्तों का आंतक तक लगातार जारी है और आए दिन इन कुत्तों द्वारा आते जाते लोगों और विशेष कर बूढ़े और बच्चों को नोच नोच कर काटने की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ समय पहले फिरोजपुर शहर के बेदी ग्रीन एवेन्यू में आवारा कुत्तों ने एक रिटायर्ड महिला अध्यापिका को काटते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया था और अब फिरोजपुर शहर के गोल्डन एनक्लेव फेस 2 में खूंखार आवारा कुत्तों ने एक छोटे बच्चे को बुरी तरह से नोच नोच कर घायल कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार कुत्तों को जैसे ही यह बच्चा गली में दिखाई दिया तो कुत्तों ने हमला करके उसे बुरी तरह से नोचना शुरू कर दिया और बच्चे के चीखने की आवाजें सुनकर परिवार तथा लोग घरों से बाहर आ गए और बड़ी मुश्किल के साथ उन्होंने इस बच्चे की जान बचाई। घायल हुए इस बच्चे को शहर के अनिल बागी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा इस बच्चे का इलाज किया गया है। लोगों ने बताया कि अगर परिवार और उनके आने में थोड़ी सी भी और देरी हो जाती तो बच्चे की जान तक जा सकती थी।
फिरोजपुर के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर कौंसिल फिरोजपुर से मांग की है कि फिरोजपुर में खूंखार और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक की और विशेष ध्यान दिया जाए और इस मुद्दे को बड़ी गंभीरता के साथ लेते हुए आवारा कुत्तों को कानून के अनुसार संभालने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कभी भी ऐसी कोई घटना होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर जिला फिरोजपुर प्रशासन और नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर जिम्मेदार होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.