Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पति-पत्नी सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

23

भवानीगढ़: स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 92 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में कबूतरबाजी करने वाले दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी गांव फग्गूवाला ने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप सिंह विदेश जाने का इच्छुक था।

इस संबंध में उसने रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली का विज्ञापन देखा और उनसे अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए बात की। इसके बाद वह उनके मोहाली स्थित कार्यालय में गया, जहां उसकी मुलाकात रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी पुत्र देश राज और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभा रिखी पत्नी राकेश कुमार और कानूनी सलाहकार मनराज संधू से हुई, जिन्होंने कथित तौर पर उसके बेटे हरमनदीप सिंह को कनाडा में वर्क परमिट और वीजा दिलवाने का भरोसा दिया और इस काम के लिए उससे 17 लाख 92 हजार रुपए की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते से चेक के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में यह राशि उन्हें दे दी तथा उक्त ग्रुप द्वारा उनके साथ किए गए इकरारनामे के माध्यम से उन्हें तीन माह के अंदर उसके बेटे को कनाडा भेजने का समय दिया गया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद जब ग्रुप ने उनके बेटे को कनाडा नहीं भेजा तो उनके द्वारा जब फोन करके व कार्यालय में मिलने पर शिकायतकर्ता को झूठा आश्वासन देकर लारे लगाते रहे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद जब ग्रुप के सभी लोग अपने दिए गए पते पर नहीं मिले तो उसे पता चला कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 17 लाख 92 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी व उसकी पत्नी प्रभा रिखी, मनराज संधू व नताशा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.