Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शा... नर्मदापुरम के व्यस्त इटारसी जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा: प्लेटफॉर्म नंबर-4 के ट्रैक पर मिली खतरनाक ... सर्दियों में लें तीखे और मसालेदार 'झोल मोमोज' का मजा: स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है यह अनोखी रेसि... संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवा... संजय राउत ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना: कहा— वे एक सक्षम नेता हैं और उनके बिना यूपी की... खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए तेज किया संपर्क अभ... उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बढ़ी आजम खान की सक्रियता: घोषणापत्र विमोचन के बाद अखिलेश यादव खुद... बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' ह... चंडीगढ़ और पंचकूला में दिखा संविधान दिवस का राजनीतिक प्रभाव: विधानसभा में विशेष सत्र और सड़कों पर का...

Punjab में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने ट्रक किया जब्त

41

गुरदासपुर: दीनानगर पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 9 गायें और 2 बछड़ों को बुरी हालत में बरामद किया है। ये सभी जानवर ट्रक में बेहद अमानवीय तरीके से भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।

इस संबंधी सहायक सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव झंडेचक में मौजूद थे, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव लोहगढ़ में एक ट्रक (नंबर JK-18C-2453) में कुछ लोग गायों को भर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्ता मसीह के घर पर छापा मारा। मौके पर ट्रक खड़ा मिला, जिस पर प्लास्टिक की तरपाल डली हुई थी। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की, तो उसमें क्षमता से अधिक गायें और बछड़े बंधे मिले, जो बहुत ही बुरी हालत में थे।

पुलिस ने सभी जानवरों को ट्रक से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आरोपी सत्ता मसीह, उसकी पत्नी संतोश कुमारी, बेटा आशीश, मुख्तियार मसीह और रोशनदीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से सत्ता मसीह की पत्नी संतोश कुमारी सहित अशीश पुत्र सत्ता मसीह निवासी लोहगढ,मुखतियार मसीह पुत्र सैफ अली निवासी मूखल पुलिस स्टेशन हीरानगर तथा रोशनदीन पुत्र साहिबदीन निवासी हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सत्ता मसीह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.