Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा सांभर शिकारकांड से उजागर हुआ वन्यजीव तस्करों का नेटवर्क: मुख्य आरोपी अशफाक की सीडीआर और डंप डे... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: अब अलग-अलग योजनाओं के लिए नहीं कराने होंगे बार-बार रजिस्ट्रेशन, एक क्... मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद उपजा अजीबोगरीब विवाद: शराब दुकानों पर डॉक्टरों ... श्योपुर में मंडराया दूध का गंभीर संकट: महंगाई से परेशान पशुपालकों ने बुलाई बैठक, गुरुवार शाम से अनिश... रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शा... नर्मदापुरम के व्यस्त इटारसी जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा: प्लेटफॉर्म नंबर-4 के ट्रैक पर मिली खतरनाक ... सर्दियों में लें तीखे और मसालेदार 'झोल मोमोज' का मजा: स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है यह अनोखी रेसि... संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवा... संजय राउत ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना: कहा— वे एक सक्षम नेता हैं और उनके बिना यूपी की... खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्...

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पति-पत्नी सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

33

भवानीगढ़: स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 92 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में कबूतरबाजी करने वाले दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी गांव फग्गूवाला ने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप सिंह विदेश जाने का इच्छुक था।

इस संबंध में उसने रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली का विज्ञापन देखा और उनसे अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए बात की। इसके बाद वह उनके मोहाली स्थित कार्यालय में गया, जहां उसकी मुलाकात रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी पुत्र देश राज और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभा रिखी पत्नी राकेश कुमार और कानूनी सलाहकार मनराज संधू से हुई, जिन्होंने कथित तौर पर उसके बेटे हरमनदीप सिंह को कनाडा में वर्क परमिट और वीजा दिलवाने का भरोसा दिया और इस काम के लिए उससे 17 लाख 92 हजार रुपए की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते से चेक के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में यह राशि उन्हें दे दी तथा उक्त ग्रुप द्वारा उनके साथ किए गए इकरारनामे के माध्यम से उन्हें तीन माह के अंदर उसके बेटे को कनाडा भेजने का समय दिया गया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद जब ग्रुप ने उनके बेटे को कनाडा नहीं भेजा तो उनके द्वारा जब फोन करके व कार्यालय में मिलने पर शिकायतकर्ता को झूठा आश्वासन देकर लारे लगाते रहे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद जब ग्रुप के सभी लोग अपने दिए गए पते पर नहीं मिले तो उसे पता चला कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 17 लाख 92 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी व उसकी पत्नी प्रभा रिखी, मनराज संधू व नताशा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.