Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बड़ी राहत, लगातार तीसरे महीने सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

86

जून के पहले महीने में देश के आम लोगों को बड़ी राहत की खबर मिली है. जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को नहीं मिला है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरे महीने में कटौती देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इन तीन महीनों में 80 रुपए प्रति गैस सिलेंडर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं अब किसी भी महानगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1900 रुपए या उससे ज्यादा नहीं है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को बदलाव हुआ था. उस दौरान सभी तरह के कंज्यूमर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा देखने को मिला था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस बदलाव के बाद देश के चारों महानगरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती

    1. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरे महीने गिरावट देखने को मिली है.
    2. पहले बात जून की करें तो देश राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 24 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है और दाम 1,723.50 रुपए हो गए हैं.
    3. वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 25.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और देश के पूर्वी महानगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,826 रुपए हो गए हैं.
    4. देश के सबसे बड़े महानगर में से एक मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 24.5 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 1,674.50 रुपए हो गए हैं.
  1. देश के दक्षिणी हिस्से के सबसे बड़े शहर चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा देखा गया है और कीमत 1,881 रुपए हो गई है.

तीन महीने में कितना हुआ सस्ता

  1. खास बात तो ये है कि देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरे महीने गिरावट देखने को मिली है.
  2. आईओसीएल के अनुसार मार्च के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 79.5 रुपए कम हो चुकी है.
  3. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में सबसे ज्यादा दाम गिरे हैं और कमर्शियल गैस सिलेंडर 87 रुपए सस्ता हो चुका है.
  4. देश के सबसे बड़े महानगर मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार तीन महीनों में 81 रुपए तक सस्ता हो चुका है.
  5. इसके अलावा देश के दक्षिणी हिस्से के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 84 रुपए की कटौती हुई है.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. सरकार की ओर से 8 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया था. उसके बाद से देश के चारों महानगरों में वही दाम चलते हुए आ रहे हैं. आईओसीएल के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए है. जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 879 रुपए देखने को मिल रहे हैं. जबकि मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 852.50 रुपए देखी जा रही हैं. जबकि चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 868.50 देखने को मिली हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.