Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जावद में अफीम तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से कर रहा था डिलीवरी

63

जावद  : केंद्रीय नारकोटिक्स ने सिंगोली तिलस्वा मार्ग पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलो 135 ग्राम अफीम बरामद की। विशेष ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच के अधिकारियों ने सिंगोली तिलस्वा रोड तहसील सिंगोली जिला नीमच पर भीलवाड़ा के नंबर वाली एक टी.वी.एस. स्टार सिटी मोटर साइकिल को रोका और उस पर सवार व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 2 पैकेट में छुपाकर रखी हुई 3 किलो 135 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम  जप्त की। नारकोटिक्स अधिकारियों ने बताया कि सी.बी.एन को विशेष सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रुप से अफीम की तस्करी करके तिलस्वा मार्ग से भीलवाड़ा की और जाने वाला है।

सतर्क अधिकारियों ने सूचना के आधार पर बताई गई मोटर साइकिल की सफलतापूर्वक पहचान की और उसको रोक कर तलाशी ली तो उक्त अफीम बरामद की गई। कानूनी कार्यवाही करके उक्त अफीम को जप्त करके एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साईंकोट्रॉपीक सब्सटेंस एक्ट 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अब सी.बी.एन के अधिकारी गिरफ्तार हुए आरोपी से पूछताछ करके पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ये अफीम किन किन लोगों से लाया था और कौन लोग इसे खरीदने वाले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.