Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ... डबरा में बेकाबू ट्रैफिक जाम बना जानलेवा: समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से स्कूली छात्रा की हुई दर्दनाक... खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र के प्रवेश पर प्रशासन सख्त: पुजारी और सुरक्षा अधिकारी सहित च... ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों की बढ़ी मुश्किलें: समग्र आईडी डिलीट होने से रुकी किस्त... देवास-बरोठा मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की टक्कर में एक दर्जन से अधिक महिला मज... खंडवा सांभर शिकारकांड से उजागर हुआ वन्यजीव तस्करों का नेटवर्क: मुख्य आरोपी अशफाक की सीडीआर और डंप डे... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: अब अलग-अलग योजनाओं के लिए नहीं कराने होंगे बार-बार रजिस्ट्रेशन, एक क्... मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद उपजा अजीबोगरीब विवाद: शराब दुकानों पर डॉक्टरों ... श्योपुर में मंडराया दूध का गंभीर संकट: महंगाई से परेशान पशुपालकों ने बुलाई बैठक, गुरुवार शाम से अनिश... रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शा...

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, दो को बचाया एक की तलाश जारी

38

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक डूब गए गोताखोर व होमगार्ड जवानों ने दो युवकों को बचा लिया एक की तलाश जारी है। दरअसल घटना तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की बताई जा रही है। जहां शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से 20 लोग परिवार सहित ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे।

इस दौरान स्नान करते हुए तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लेकिन घाट पर मौजूद होमगार्ड के सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों को बचा लिया है। वहीं कानपुर निवासी कृष्णा साहू पिता संतोष साहू गहरे पानी में जाकर डूब गया जिसकी खोज लगातार गोताखोर कर रहे हैं।

स्नान के दौरान होती हैं घाटों पर डूबने से मौतें 

मामले में ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा ओंकारेश्वर के प्रत्येक घाटों पर ओंकारेश्वर डैम से पानी का वाटर लेवल सामान्य ना होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। डूबने की घटनाएं प्रत्येक घाटों पर होती है। वह तो गनीमत  रही कि घाट पर सैनिकन एसडीआरएफ जवान व नाविक गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बचा लिया लेकिन कृष्णा साहू नर्मदा नदी की गहराइयों में डूब गया जिसकी तलाश लगातार जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.