Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jio और Airtel का नॉक आउट पंच, Vi और BSNL हो गए ‘ढेर’

22

Reliance Jio ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही ग्राहकों की जरूरत को समझ लिया, जिस बात का फायदा कंपनी को अब तक मिल रहा है. हर महीने जियो नए-नए ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ती जा रही है जिस वजह से इस वक्त भारत में रिलायंस जियो के पास सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स की संख्या है.

जहां एक ओर जियो नेटवर्क से लोग जुड़ते जा रहे हैं तो वहीं वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों की हालत खराब होती दिख रही है. हाल ही में ट्राई ने अप्रैल 2024 महीने का डेटा जारी किया है, चलिए जानते हैं कि अप्रैल में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स कमाए और गवाए हैं?

अप्रैल में रिलायंस जियो का हाल

TRAI डेटा के मुताबिक, अप्रैल में जियो ने 26 लाख 44 हजार 838 (2.64 मिलियन यानी) नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है. नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद अब रिलायंस जियो के पास कुल 47,24,08,690 (47.24 करोड़) ग्राहक हो गए हैं.

अप्रैल में Airtel का हाल

भारती एयरटेल ने अप्रैल में 1 लाख 70 हजार 658 (0.17 मिलियन) नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है. एयरटेल कंपनी सब्सक्राइबर्स के मामले में दूसरे पायदान पर है, नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने के बाद अब कंपनी के पास कुल 38,99,74,695 ग्राहक हैं.

Vodafone Idea का अप्रैल में हाल

ट्राई द्वारा जारी किए गए डेटा से पता चला है कि Vi ने अप्रैल में 6 लाख 47 हजार 620 ग्राहकों को गंवाया है. ग्राहकों को गंवाने के बाद अब वीआई कंपनी के पास कुल 20,47,11,113 (20.47 करोड़) सब्सक्राइबर्स हैं.

BSNL-MTNL का कैसा है हाल?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अप्रैल में 1 लाख 55 हजार तो वहीं एमटीएनएल ने 67 हजार 668 ग्राहकों को गंवाया है. ग्राहकों को गंवाने के बाद अब बीएसएनएल के पास 90,90,5,664 (9 करोड़ से ज्यादा) सब्सक्राइबर्स हैं.

अप्रैल 2025 में कुल 134.8 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए रिक्वेस्ट डाली थी. हर बार की तरह अप्रैल डेटा के हिसाब से भी रिलायंस जियो और एयरटेल का दबदबा बरकरार है लेकिन वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की स्थिति सब्सक्राइबर्स गंवाने के बाद बुरी हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.