Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

पंजाब में आए तूफान ने मचाई तबाही, माचिस की तीली की तरह टूटे 700 खंभे

18

लुधियाना : पंजाब में शनिवार देर रात आए तूफान के भयानक दृश्य अभी भी देखने को मिल रहे हैं। कुदरत के कहर से सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन को हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर स्थिति अभी भी पूरी तरह से नहीं सुधरी है, खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति का संकट अभी भी बरकरार है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुदरत के कहर ने लुधियाना शहर से संबंधित 9 अलग-अलग डिवीजनों में 700 खंभों, 183 ट्रांसफार्मरों और 6 किलोमीटर तक की लाइनों के नेटवर्क को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

शनिवार देर शाम अचानक शुरू हुए तूफान और आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहरी और ग्रामीण इलाकों में हुआ है, जहां तेज रफ्तार तूफान के कारण बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर सड़कों और खेतों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। वहीं, इलाके में बड़े-बड़े पेड़ भी बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे पावरकॉम विभाग को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान होने की जानकारी मिली है।

चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल कर दी है, जबकि बिजली सप्लाई से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में पावरकॉम की टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। एक सवाल के जवाब में हंस ने बताया कि शनिवार शाम को आए तेज तूफान के चंद घंटों के भीतर ही शहर के अधिकतर प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है, जबकि बाकी प्रभावित इलाकों में पावरकॉम की टीमें सड़कों पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.