Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

साहब को दंडवत प्रणाम! जब कलेक्टर के पास इस तरह पहुंचा दिव्यांग फरियादी, देख खड़े हो गए महोदय

14

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्या हल नहीं होने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने के लिए दंडवत प्रणाम करते हुए अंदर पहुंचा. दिव्यांग का आरोप है कि उसके कुछ दबंग रिश्तेदारों ने पत्नी-बच्चों सहित उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. खास बात यह है कि दिव्यांग ने एसपी ऑफिस से लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस में कई बार शिकायत की है लेकिन उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में वह एक बार फिर अपनी गुहार लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा है. दिव्यांग ने न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है और भितरवार के एसडीओपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी परेशानी लेकर अधिकारियों के सामने दंडवत प्रणाम करता हुआ यह दिव्यांग भितरवार तहसील के एक गांव का रहने वाला है. दिव्यांग का आरोप है कि उसकी चचेरी बहन के बेटे अनिल और सुनील दोनों ही रेत का करोबार करते हैं. जिनकी शिकायत करना उसे भारी पड़ गया. इसके बाद उसके दबंग रिश्तेदारों ने उसे घर से निकाल दिया और उसकी पत्नी के साथ बलात्कार भी किया है. अब उनकी गंदी नजर उसकी मासूम बेटी पर है.

दिव्यांग ने लगाए गंभीर आरोप

भितरवार पुलिस और SDOP से भी दिव्यांग ने कई बार शिकायत की लेकिन SDOP आरोपियों का बचाव कर रहे हैं. इसके बाद उसने एसपी, कलेक्टर समेत कई अधिकारियों को शिकायती आवेदन दिया लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ. दिव्यांग का आरोप है कि ना तो उसे उसका घर उसे वापस मिला है और ना ही आरोपियों पर कोई पुलिस कार्रवाई की गई है. ऐसे में अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह सबसे पहले 17 जून को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेगा और फिर भी प्रशासन ने न्याय नहीं किया तो फिर वह भोपाल सीएम हाउस के बाहर अपनी भूख हड़ताल जारी रखेगा.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

दिव्यांग की इस समस्या के मामले को लेकर SDM नरेश बाबू गुप्ता ने बताया कि यह बात सही है कि एक दिव्यांग जनसुनवाई में आया था. जिसने एक रेवेन्यू से संबंधित आवदेन दिया है. हो सकता है कि उसी मामले में कोई पुलिस केस भी हो लेकिन हमारे द्वारा इस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी. जो भी घटना जांच में सामने आएगी उसको लेकर विधिवत कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.