Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ससुराल आया, खाना खाया, फिर साली संग फरार हो गया जीजा… 3 बच्चों का है बाप, पत्नी परेशान

29

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक जीजा अपनी ही नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है. परिवार ने कहा कि रात में हम सब खाना खाकर सो गए थे, लेकिन जब हमने सुबह उठकर देखा तो नाबालिग बेटी गायब थी. इस बीच उन्हें पता चला कि दामाद भी फरार है.

पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी करीब दस साल पहले रामपुर जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ की थी. शादी के बाद से ही दामाद का उनके घर आना-जाना लगा रहता था. 24 मई को भी वह उनके घर आया था और रात का खाना खाकर वहीं रुक गया. परिवार वालों का कहना है कि रात में सब लोग खाना खाने के बाद सो गए थे, लेकिन सुबह जब सभी की आंख खुली, तो नाबालिग बेटी गायब थी.

दामाद के परिवार ने दी धमकी

घर में ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली. साथ ही दामाद भी घर से गायब था. इसके बाद उन्हें शक हुआ कि कहीं दामाद ही उसे भगाकर तो नहीं ले गया. इसके बाद उन्होंने तुरंत दामाद के परिजनों से बात की, लेकिन वहां से मदद की जगह धमकी मिली. पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने दामाद के घर वालों से शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया. इतना ही नहीं, उनकी बड़ी बेटी को भी मारपीट के बाद तीन बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया गया. ये घटना उनके लिए बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली रही.

नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की की उम्र सिर्फ 15 साल है, ऐसे में मामला गंभीर है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. ये पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग दबी जुबान में घटना की निंदा कर रहे हैं और इसे शर्मनाक बता रहे हैं. वहीं, परिजनों का बच्ची के जाने के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है.

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

शाही थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और किशोरी को सुरक्षित बरामद किया जाएगा. पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें पुलिस से न्याय की पूरी उम्मीद है. उन्होंने अपील की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी बेटी को सकुशल घर लाया जाए.

यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है और यह दिखाती है कि किस तरह भरोसे को तोड़ा जा सकता है. पुलिस की जांच से जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.