Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विधवा बहू पर गंदी नजर, ससुर ने नातियों के नाम कर दी जमीन; बेटे ने बाप का घोंट दिया गला

50

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस मामले में विधवा बहू ने अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

मृतक का नाम खुशीराम है. वह मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली गांव के रहने वाले थे. खुशीराम 2012 में दरोगा पद से रिटायर हुए थे. सोमवार को वह गांव में वोट डालने आए थे. वोट डालकर देर शाम वापस जाते समय गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर उनके बेटे हेमंत ने रास्ता रोक लिया. यहां पर हेमंत पिता से विवाद करने लगा. इसी दौरान उसने खुशीराम की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी.

2018 में छोटे बेटे ने कर लिया था सुसाइड

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज से छह साल पहले 2018 में खुशीराम के पुत्र प्रमोद ने घरेलू विवाद में जहर खाकर जान दे दी थी. वहीं, भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी पर जेठ हेमंत गंदी नजर रखने लगा था. उसकी इन हरकतों के बारे में खुशीराम को भी पता चला. इसके बाद खुशीराम विधवा बहू व दोनों नातियों के साथ मूसानगर में आकर रहने लगे.

खुशीराम ने 9 बीघा जमीन और मूसानगर का मकान भी दोनों नातियों के नाम कर दिया था. हेमंत इस बात को लेकर खुन्नस में रहता था. इसको लेकर वह पिता से कई बार विवाद भी कर चुका था. घरवालों के मुताबिक, 20 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग थी. खुशीराम भी गांव में वोट देने आए थे. इसी बीच, जब वह मूसानगर लौट रहे थे, तभी सुनसान जगह देखकर बेटे हेमंत ने अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी.

क्या बोले एसपी?

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सड़क कर एक बुजुर्ग के शव मिलने की सूचना पर पुलिस और आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे. लोगों से शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि यह खुशीराम हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. विधवा बहू की तहरीर पर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.