Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आधी रात को सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली लड़की कौन? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

28

सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगते लगते बची है. 19 मई की आधी रात को एक महिला ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से वो लिफ्ट से आगे तक नहीं जा पाई. ये महिला सलमान खान के घर की लिफ्ट तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन तभी गार्ड्स ने उसे दबोच लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र 32 साल है और उसका नाम ईशा छाबड़ा (Isha Chhabra) बताया जा रहा है. ईशा ने 19 मई की रात 3.30 बजे सलमान के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ईशा छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस

पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ईशा छाबड़ा आधी रात को सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास क्यों कर रही थी. उसका मकसद क्या था? क्या वह सलमान खान की प्रशंसक थी या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश थी?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईशा छाबड़ा से लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर है या किसी दबाव में उसने यह कदम उठाया. उसके परिवार और पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. कहा जा रहा है कि खार इलाके में रहने वाली ये लड़की बता रही है कि वो गलती से सलमान के बिल्डिंग में आ गई थी. सूत्र के मुताबिक महिला खार पश्चिम इलाके की रहने वाली है यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास के इलाके की ही रहने वाली है.

छत्तीसगढ़ के युवक ने भी की ऐसी ही कोशिश

ईशा वाली घटना के अगले ही दिन यानी 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर भी एक शख्स ने सलमान के घर में घुसने की कोशिश की. इस शख्स का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और ये 23 साल का है. बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.