Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

‘प्लीज! 3 बच्चों की मां को मत बनाओ मेरी बीवी…’, चीखता-चिल्लाता रहा दूल्हा, ‘सुहागरात’ ऐसे पड़ी भारी

22

शादी सात जन्मों का बंधन होता है. लेकिन अब कौन कब और कैसे धोखा जाए, इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता. कई बार शादी से पहले तो कई दफे शादी के बाद भी धोखा मिल जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है. यहां गैर मर्द की खातिर तीन बच्चों की मां ने अपने पति को धोखा दिया. पति ने तो उसे छोड़ दिया, लेकिन जिस प्रेमी के लिए उसने पति को धोखा दिया, वो शादी से मुकर गया. हालांकि, बाद में उसी प्रेमी से महिला की शादी करवाई गई.

शादी के दौरान दूल्हा चीखता-चिल्लाता रहा- तीन बच्चों की मां से मेरी शादी मत करवाओ. मैं तो बस इसके साथ मजे कर रहा था. खाने-पीने और रहने तक ही साथ था. मुझे इससे शादी नहीं करनी. वैसे भी ये मुझसे पांच साल बड़ी है. लेकिन दूल्हे की बात को किसी ने नहीं सुना. उसकी उसी महिला से शादी करवा दी गई.

मामला भागलपुर के कंपनीबाग का है. यहां प्यार में पागल तीन बच्चों की मां ने अपने से 5 साल छोटे उम्र के लड़के से शादी कर ली. महिला का सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है. प्रेमी तो उससे शादी नहीं करना चाहता था. लेकिन गांव वालों ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी.

भागलपुर के कंपनी बाग के रहने वाले कुंदन दास और दिल्ली में काम करने वाली निशा के बीच पिछले पांच वर्षों से जान पहचान थी. जब दोनों के संबंध की जानकारी निशा के पति को लगी तो उसने निशा को छोड़ दिया. उसके बाद वह कुंदन के साथ रहने लगी. निशा को तीन बच्चे हैं. सबसे बड़े लड़के की उम्र करीब 17 साल है. साथ रहने के दौरान निशा कुंदन पर लगातार शादी का दबाब बनाने लगी. इस बात से तंग आकर कुंदन दिल्ली छोड़कर वापस भागलपुर आ गया.

घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

कुछ दिन के बाद निशा भी भागलपुर पहुंच गई. निशा, कुंदन के घर जाकर रोजाना शादी का दबाब बनाने लगी, लेकिन कुंदन इससे इनकार कर भाग जाता था. काफी दिन तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन बुधवार रात को यह मामला बढ़ गया. निशा कुंदन के घर पहुंची और शादी की बात को दोहराई लगी तो कुंदन उसपर झल्ला उठा. दोनों के बीच घण्टों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस पर समाज के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मंदिर ले आए. पुलिस को सूचना देकर दोनों की शादी स्थानीय मंदिर में करा दी गई.

‘तीन बच्चों की मां से प्यार क्यों करूंगा’

हालांकि, लड़का बार-बार शादी से इनकार करता रहा. कुंदन ने बताया कि वह निशा से शादी नहीं करना चाहता था. वह उससे उम्र में काफी बड़ी है. कुंदन ने दोनों के बीच प्रेम सम्बंध से भी इनकार किया है. उसने बताया- मैं तो बस खाने-पीने और साथ रहने तक के लिए ही उसी के साथ था. तीन बच्चों की मां से मैं क्यों प्यार करूंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.