Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

‘भाभी से शादी नहीं करूंगा…’, भैया की पत्नी से बनाता रहा संबंध, शादी करवा दी तो फूट-फूटकर रोने लगा लगा देवर

44

बिहार के आरा में देवर को भाभी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो गांव वालों ने उनके परिवार को बता दिया. गांव में पंचायत बैठी. बैठक में फैसला लिया गया कि देवर-भाभी की शादी करवा दी जाए. यह सुनकर देवर फूट-फूट कर रोने लगा. बोला- मुझे नहीं करनी भाभी से शादी. लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी. फिर गांव के ही शिव मंदिर में विधि विधान के साथ दोनों की शादी करवा दी गई.

मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव का है. चंदा गांव के 24 वर्षीय दिलीप कुमार का चरपोखरी थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय रानी से ढाई साल से अफेयर चल रहा था. रानी की शादी प्रेमी दिलीप के मौसेरे भाई सोनू चौधरी से 27 फरवरी 2022 को हुई थी. इसमें वो भी शामिल हुआ था. यही नहीं, उसने शादी में डांस भी किया था.

शादी के बाद रानी अपने ससुराल रहने लगी थी. दिलीप (प्रेमी) भी अपने ननिहाल डीलिया लख में बचपन से रहता था. रानी का पति सोनू और प्रेमी दिलीप दोनों ही बचपन से एक ही साथ रहते थे. 4 महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था. दिलीप भी उनके घर आता-जाता रहता था. इसी बीच दिलीप और रानी की नजदीकियां बढ़ने लगीं. दिलीप ने अपनी भाभी के पास ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया.

पति ने दोनें को रंगेहाथों पकड़ा

जब भी घर पर पति सोनू नहीं रहता था, तब रानी दिलीप को अपने पास बुला लेती थी. दोनों के मिलने का सिलसिला 2 महीने तक चलता रहा. इसी बीच इन दोनों की आशिकी की भनक रानी के पति सोनू को लगी. 6 महीने पहले रानी और दिलीप को उसके पति सोनू ने रंगे हाथ पकड़कर लिया. दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई. इसके बाद रानी अपने मायके कोयल गांव आ गई.

इसके बाद भी दिलीप उसके मायके कोयल गांव चोरीछिपे मिलने आया करता था. रानी जब-जब दिलीप से शादी की बात करती तो वो टाल देता. इसी बीच मंगलवार को प्रेमिका रानी के बुलाने पर एक बार फिर अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. दोनों एक कमरे में चोरी-छिपे मिल रहे थे. ग्रामीणों को प्रेमी की आने की भनक मिली. बिना देर किए लाठी-डंडे लेकर लड़की के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. ग्रामीणों ने प्रेमी दिलीप को धर-दबोचा और हंगामा शुरू कर दिया.

पति बोला- रानी मेरे भाई के साथ रहे

पकड़े जाने पर प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. उसका कहना था कि लड़की को तलाक नहीं मिला है तो मैं कैसे शादी कर लूं. इधर, रानी के पति सोनू का कहना था कि मैं इस लड़की को नहीं रखूंगा, अगर दिलीप से शादी करना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. जहां भी तुम्हें खुशी मिलती है तुम वहां रहो. रानी अपने प्रेमी दिलीप के साथ के साथ रहना चाहती थी. इसके बाद कोयल गांव के ही शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई. उसे प्रेमी के घर ससुराल भी विदा कर दिया गया. शादी के दौरान पंचायत की तरफ से एक रजामंदी का लेटर भी सौंपा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.