Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

‘सरकारी नौकरी दिलवा दूंगा’, सुनते ही चहक उठी महिला दोस्त, अफसर के साथ चली गई अमरकंटक; रास्ते में…

12

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुंडम थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाकर अधिकारियों से मुलाकात का बहाना बनाकर जंगल में कार के अंदर बलात्कार किया.

जानकारी के अनुसार, जबलपुर का रहने बाला आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद में पंचायत विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है. कुछ समय पहले उसकी गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह अकेली रहने के कारण बोर हो जाती है इसलिए वह नौकरी की तलाश में है और इसके लिए कई जगह आवेदन दिए हुए हैं. बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को पंचायत विभाग में रिक्त पदों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया.

जंगल में रेप का आरोप

आरोपी ने महिला को नौकरी की प्रक्रिया के सिलसिले में डिंडौरी बुलाया और उसे अमरकंटक ले जाने की बात कही, जहां वह अधिकारियों से मिलवाने का दावा कर रहा था. वापसी के दौरान आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कुंडम के जंगल क्षेत्र में कार रोककर महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह जबलपुर पहुंची और तत्काल गढ़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडम थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की.

कुंडम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंकज सिंह परिहार को जबलपुर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि आरोपी अपने परिवार सहित फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था.

पहले से दर्ज हैं छेड़खानी के आरोप

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, आरोपी पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं. करंजिया जनपद में पदस्थ रहते हुए भी उस पर गंभीर आरोप लगे थे. वर्तमान में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे नौकरी का सपना दिखाकर शातिर अपराधी महिलाओं को शिकार बना रहे हैं. लेकिन ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर सजा की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.