Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भीषण गर्मी में ट्रेनों की देरी बनी परेशानी, वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन घंटों लेट

14

जालंधर: भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। कई ट्रेनों 3-4 घंटों तक इंतजार करवा रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों के बीच प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हैं वहीं महत्वपूर्ण ट्रेनें व लोकल भी लेट हो रही है। इसी क्रम में कठियार से चलने वाली 15707 अमृतसर एक्सप्रैस 4 घंटे की देरी के साथ दोपहर 2.25 पर सिटी स्टेशन पहुंची। अमृतसर से आते समय 22424 गौरखपुर एक्सप्रैस जालंधर के अपने निधार्रित समय दोपहर 1.52 से 3 घंटे की देरी के साथ शाम 5 बजे सिटी पहुंची। जनसेवा एक्सप्रैस 14617 जालंधर के अपने तय समय 3.06 से करीब डेढ़ घंटा लेट रही और शाम साढ़े 4 बजे जालंधर पहुंची।

डा. अंबेडकर नगर से चलकर वैष्णो देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस डेढ़ घंटे की देरी के साथ दोपहर 12 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। जयनगर से चलने वाली शहीद एक्सप्रैस 14673 डेढ़ घंटे की देरी के साथ शाम पौने 5 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। वहीं, 12029 स्वर्ण शताब्दी अपने तय समय 12.06 से करीब 15 मिनट लेट रही जबकि 22487 वंदे भारत 11 मिनट लेट रही। शान-ए-पंजाब जैसी कई अहम ट्रेनें ऑन टाइम स्पॉट हुई। आमतौर पर जालंधर स्टेशन पर इतना रश देखने को नहीं मिलता लेकिन जब दोनों प्लेटफार्म पर एकसाथ ट्रेनें लगती है तो यात्रियों का भारी रश देखने को मिल रहा है। इससे यात्री संख्या में हो रही बढ़ौतरी का साफतौर पर पता चलता है।

सीटें मिलने में हो रही दिक्कतें, यात्री परेशानी

बिना रिजर्व करवाए सफर करना आजकल के दिनों में भारी परेशानी का कारण बन रहा है। जनरल डिब्बों में सीटें मिलना बेहद मुश्किल हो रहा है जिसके चलते यात्रियों को नीचे बैठकर सफर करते हुए देखा जा सकता है। वहीं यात्री ट्रेन के प्रवेश व निकासी द्वार पर बैठे हुए देखे जा सकते हैं जोकि दूसरे यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पैशल ट्रेनें चलाई जा रही है लेकिन बढ़ रहे रश को कंट्रोल करना मुश्किल बन रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों के चलते आने वाले दिनों में स्टेशनों पर रश बढ़ेगा जिसके चलते यात्रियों को सीटें रिजर्व करवाने के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.