Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत

21

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फोटोग्राफर ने आत्महत्या कर ली. उसने जहर खा लिया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. वह दर्द से चिल्लाने लगा और उल्टियां करने लगा तो उसके दादा ने उससे पूछा कि क्या हुआ है. इस पर युवक ने दादा को जवाब देते हुए बताया कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद उसके दादा ने घर वालों को बताया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

ये मामला भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का है, जहां बरखेड़ा बोंदर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय शिवांग कुशवाहा ने जहर खा लिया. उसने घर में रखी चूहा मार दवाई खा ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. शिवांग की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस अस्पताल पहुंची और शिवांग की मौत से पहले उसका बयान दर्ज किया.

शिवांग ने टेंशन में खाया जहर

शिवांग शादी समारोह में फोटोग्राफी करता था. इस बात की जानकारी SI संतराम खन्ना ने दी. उन्होंने बताया कि शिवांग के पिता राजकुमार एक किसान है. शिवांग अपने चार बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था. जब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया था तो उसने बताया कि उसे बहुत ज्यादा टेंशन हो रही थी और इसी टेंशन के चलते उसे इतना गुस्सा आया कि उसने जहर खा लिया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

परिवार को नहीं थी जानकारी

लेकिन शिवांग को किस बात की टेंशन थी. उसने पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में ये नहीं बताया. इस बारे में जब शिवांग के परिवार वालों से पूछा गया तो उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि शिवांग को ऐसी किस बात की टेंशन थी कि उसने आत्महत्या का कदम उठाया और चूहा मार दवा खा ली. शिवांग को पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन फिर उसके परिजन उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.