Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उत्तराखंड: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, हेलीकॉप्टर में बैठे 3 लोग सुरक्षित

13

उत्तराखंड की केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर (एयर एंबुलेंस) दुघर्टना हुई है. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत तीन लोग सवार थे. गनीमत रही कि यह सभी पांच लोग सही सलामत बाहर निकल आए हैं. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ धाम आ रहा था.

केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत आने की वजह से हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया. यह एयरएंबुलेंस केदारनाथ धाम एक मरीज को लेने पहुंचा था. गढ़वाल प्रशासन के मुताबिक एयर एंबुलेंस ने ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लगभग लैंड कर चुका था. इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने की वजह से यह सीधे नीचे उतर गया.

पिछले साल भी हुआ था हादसा

घटना के वक्त इसमें दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे. प्रशासन के मुताबिक यह तीनों लोग सुरक्षित हैं. घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. इस घटना में हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. केदारघाटी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं. आी पिछले ही साल यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था.

हादसे के कारणों की जांच शुरू

उस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. उस समय भी हेलीकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से किसी मरीज को लेने के लिए केदारनाथ धाम आया था. गढ़वाल जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है. अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा कैसे हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.