Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जंगल में नक्सलियों को ढूंढ रहे थे, तभी आई ‘आसमानी आफत’, सेना के अफसर हो गए शहीद…3 जवान जख्मी

39

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में छिपे एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित कई कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान जवानों के ऊपर आसमानी कहर बरपा. वज्रपात की चपेट में आने के कारण सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रोबो सिंह शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ की तरफ से अफसर के शहीद होने की पुष्टि की गई है.

बलिबा के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था. इसी दौरान वज्रपात की घटना हुई. इस घटना में एम प्रोबो सिंह शहीद हो गए, जबकि अभियान में शामिल सीआरपीएफ 26 बटालियन के सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, झारखंड जगुआर के सहायक अवर निरीक्षक सुरेश भगत और सहायक अवर निरीक्षक चंद्र लाल हांसदा घायल हुए हैं, जिनका सेल अस्पताल किरीबुरु और टाटा मेन अस्पताल नवामुंडी में इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल अधिकारी और जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जाएगा.

नक्सलियों की तलाशी में जवान चला रहे थे सर्च अभियान

सीआरपीएफ के अफसरों ने बताया कि ऐसी खबर मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने सदस्यों के साथ सारंडा में कहीं छिपकर रह रहे हैं. इसके बाद जवानों की कुछ टुकड़ियां इलाके में सर्च अभियान चला रही थीं.

तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात

अभियान के दौरान 15.05.2025 को सुबह लगभग 05.30 बजे तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से अफसर शहीद हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा जंगल में ही नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आईईडी बम विस्फोट होने के कारण झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.