Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

‘ऐ जी! कार रोकिए ना…’, दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर वहीं से कर गई ऐसा कांड, सदमे में आ गया दूल्हा

13

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दूल्हा शादी करके अपनी दुल्हनिया को ससुराल ला रहा था. दोनों कार में बैठे थे. तभी रास्ते में दुल्हन बोली- ऐ जी! कार रोकिए ना. मुझे टॉयलेट जाना है. दूल्हे ने रास्ते में कार रुकवाई. लेकिन वो नहीं जानता था कि दुल्हन के खुराफाती दिमाग में क्या चल रहा है. दुल्हन का प्रेमी वहां उसका इंतजार कर रहा था. दुल्हन वहीं से प्रेमी संग भाग गई. उधर दूल्हे को जब सच्चाई पता चली तो वो माथा पीटता रह गया.

घटना मऊआइमा फोरलेन हाईवे के पास की है. जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर से विदाई के बाद एक बारात कौशाम्बी लौट रही थी. दुल्हन लघुशंका का बहाना बनाकर कार से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस दौरान बराती करीब एक घंटे तक मऊआइमा फोरलेन हाईवे पर उसका इंतजार करते रहे.

बारातियों की मानें तो- कौशाम्बी से वो लोग बारात लेकर बृहस्पतिवार के दिन सुल्तानपुर गए थे. वधू का किसी और से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते वह जयमाल और सात फेरों के लिए तैयार नहीं थी. हालांकि, परिजनों के दबाव में आकर वह तैयार हो गई, जिसके बाद सभी रस्में पूरी कराई गईं.

दुल्हन ने किया खूब ड्रामा

शुक्रवार को विदाई के समय भी दुल्हन ने जमकर ड्रामा किया. हालांकि, समझा बुझाकर उसकी विदाई करा दी गई. वर-वधू कार से कौशाम्बी के लिए निकले और साथ ही अन्य बरातियों के वाहन भी चलते रहे. वर-वधू की कार मऊआइमा फोरलेन हाईवे स्थित गणेशगंज के पास पहुंची तो वधू ने लघुशंका की बात कही. इस पर दूल्हे ने एक बोतल में पानी देकर उसे थोड़ी दूर पर स्थित झाड़ियों की ओर भेज दिया. लेकिनप लघुशंका के बहाने गई वधू एक घंटे तक नहीं लौटी.

बिना दुल्हन के लौटी बरात

इसके बाद वर और उसके दोस्तों ने झाड़ियों में तलाश की लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला. पास में पशुओं को चरा रहे ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक पर एक दुल्हन बैठकर प्रतापगढ़ की ओर गई है. इसकी जानकारी फोन कर सुल्तानपुर निवासी वधू पक्ष को दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए. कुछ बरातियों ने रामफल इनारी पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और वधू के परिजनों से बात करने के लिए कहा. इसके बाद बराती बिना दुल्हन के ही कौशाम्बी लौट गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.