Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गणपति बप्पा को नहीं चढ़ा सकेंगे नारियल-माला व प्रसाद, सिद्धिविनायक मंदिर में लगी रोक; जानें क्या है वजह

24

मुंबई का सिद्धिविनायक गणेश मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. देशभर के लाखों भक्त हर साल इस मंदिर में आकर भगवान गणपति गजानन और रिद्धि सिद्धि माता के दर्शन करते हैं. इस मंदिर से उद्योगपति अंबानी, अडानी और बिरला परिवार सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं अभिनेत्रियों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हैं. मंदिर में चढ़ाने के लिए भक्त अपने साथ नारियल, माला और प्रसाद लेकर आते है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भक्त अब मंदिर में इन चीजों को नहीं चढा पाएंगे.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाक में तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारत ने हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर नेस्तनाबूद कर दिया है. भारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में फूल माला, नारियल और प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी है.

जारी किया नोटिस

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा स्वर्णकार ने कहा कि मंदिर में हर रोज हजारों लोग आते हैं और यह आतंकवादियों की हिट लिस्ट में है. इसी को देखते हुए मंदिर में कई चीजों के ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है. इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित चीजों के बारे में लिखा हुआ है. मंदिर प्रशासन ने फूल और हार बेचने वाले दुकानदारों को भी हिदायत दी है कि वह अपनी दुकानों पर हार फूल नारियल न बेचें.

नारियल, फूल माला और प्रसाद पर लगी रोक

टीवी-9 भारतवर्ष की टीम ने सिद्धिविनायक मंदिर में आने वाले भक्तों से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले हम नारियल, फूल, प्रसाद की थाली लेकर भगवान के गर्भगृह में दर्शन करने जाते थे, लेकिन अब हम केवल एक एक फूल और कुछ दूर्वा (कुश) को हाथ में लेकर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.भक्तों ने बताया कि नारियल में बारूद एक्प्लोसिवे भरकर हमला किया जा सकता है. हवाई जहाज में भी नारियल बैन है.

भक्तों का मिल रहा समर्थन

इसके अलावा मोदक लड्डू प्रसाद और हार फूल में भी खतरा है. अगर कोई अंदर ऐसी चीजें ले जाएगा तो खतरा बरकरार रहेगा. ऐसे में मंदिर प्रशासन का इन सब पर पाबंदी लगाने का निर्णय सही है. इन भक्तों में कोई बिहार से तो कोई यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब से आया था. सभी भक्त तनाव के माहौल में सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन के निर्णय का समर्थन कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.