Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिया के नाम की मेहंदी का रंग आएगा गहरा, बस फॉलो कर लें ये 5 सिंपल टिप्स

31

मेहंदी का रंग जगह तक गहरा न हो तो हाथों पर मेहंदी रचाने का मजा नहीं आता है. खासतौर पर अपनी शादी में हर दुल्हन चाहती है कि मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन का रंग इतना गहरा हो कि बस हर कोई देखता ही रह जाएगा. मार्केट में वैसे तो आजकल ऐसी मेहंदी आ रही है जिसका रंग जल्दी डार्क हो जाता है, लेकिन फिर भी कई बार कुछ लोगों के हाथों में मेहंदी काफी फीकी रचती है. इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं जो काफी आसान भी हैं और कुछ ही देर में मेहंदी का रंग गहरा भी हो जाता है. वेडिंग सीजन है अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो इन टिप्स को जरूर पढ़ें.

भारतीय परंपरा में शादी से एक दिन पहले दुल्हा-दुल्हन समेत घर के ज्यादातर सदस्य हाथों में मेहंदी जरूर रचाते हैं. इसके अलावा खास शुभ मौकों पर भी मेहंदी रचाई जाती है. अगर मेहंदी गहरी रचे तो डिजाइन उभर कर आता है और हाथ बेहद खूबसूरत लगते हैं. चलिए देख लेते हैं इस आर्टिकल में कुछ सिंपल टिप्स जो मेहंदी का रंग डार्क करने में हेल्पफुल रहते हैं.

लौंग से होगी मेहंदी डार्क

मेहंदी का रंग गहरा रचे इसके लिए लौंग आपके काफी काम आ सकती है. मेहंदी जब सूख जाए और आप इसे हटा दें तो एक तव पर 8-9 लौंग लेकर भूनें और इसका धुंआ अपने हाथों पर दिखाएं. इससे कुछ ही देर में मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा. लौंग का तेल भी लगाने से मेहंदी डार्क रचती है.

नींबू और चीनी का घोल

मेहंदी सूखते ही तेजी से झड़ने लगती है और इस वजह से उसका रंग फीका हो सकता है. इसके लिए आप नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाएं और उसमें चीनी एड करके एक चिपचिपा गाढ़ा घोल तैयार करें, इसे मेहंदी सूख जाने पर कॉटन बॉल की हेल्प से हल्के हाथों से लगा दें. इससे मेहंदी सूखने के बाद झड़ेगी भी नहीं और रंग भी गाढ़ा आएगा.

विक्स का इस्तेमाल करें

सर्दी-खांसी में इस्तेमाल होने वाली विक्स आपकी मेहंदी का रंग भी डार्क कर सकती है. इसके लिए मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों पर विक्स अप्लाई कर लें. इसे रात को सोने से पहले अप्लाई करें. अगली सुबह आप देखेंगी कि मेहंदी का रंग गहरा हो गया है.

कॉफी का पाउडर

मेहंदी का रंग डार्क करना हो तो कॉफी पाउडर भी आपके काफी काम आ सकता है. कॉफी पाउडर का घोल बनाएं और इसे अपने मेहंदी लगे हाथों में अप्लाई करके धीरे-धीरे रब करें. इससे भी मेहंदी का रंग डार्क होता है.

मेहंदी लंबे समय तक डार्क रखने के टिप्स

मेहंदी का रंग डार्क हो इसके लिए महेंदी को मक्खन के स्लाइस करने वाले चाकू से आराम से हटाएं और फिर तुरंत सरसों का तेल लगा लें या फिर लौंग का तेल अप्लाई करें. इस बात का ध्यान रखें कि मेहंदी छुड़ाने के बाद कम से कम 12 घंटों तक साबुन और पानी में हाथ नहीं डालने चाहिए.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.