Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि देश की आत्मा है: रायपुर में संविधान गौरव दिवस समारोह को संब... नर्मदापुरम के इटारसी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवा देवानी ने पेश की अनोखी मिसाल: मरणोपरांत... अब मकान या फ्लैट खरीदने से पहले चेक कर सकेंगे डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग: मध्य प्रदेश सरकार भूमि विका... बुरहानपुर के पांगरी बांध परियोजना से जुड़ा मामला: मुआवजा राशि न मिलने से नाराज किसानों ने हाथ में कट... मैहर में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों का बढ़ता आतंक: बीते 7 महीनों में 3,800 से अधिक लोग हुए ह... भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले को कट मारकर भागने वाला फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार: सुरक्षाकर्... जबलपुर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: अवमानना याचिका पर नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस... क्रिकेट के दिग्गज अनिल कुंबले ने किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दौरा: वन कर्मियों और प्रशिक्षु रक्षको... उज्जैन में पानी का पाइप काटने की पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-डंडों से हमले में ग... मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण हादसा टला: स्कूल के पास खड़े बासमती चावल से लदे ट्रक में अचानक लगी...

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

45

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी खुद को सच्चा हिंदुस्तानी बताकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है.

वायरल वीडियो में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जाने लगी. मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. फिर पुलिस आरोपी अनवर जमील के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया.

खुद को बताया सच्चा हिंदुस्तानी

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अनवर जमील का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसने बताया कि चार-पांच महीने पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान हंसी मजाक में उसके एक दोस्त आकाश चौधरी ने उसे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के लिए कहा था. तभी उसने यह नारा लगाया था. आरोपी का कहना है कि वह सच्चा हिंदुस्तानी है और उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है. उसका दोस्त आकाश चौधरी लगातार इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था और उसने कल इस वीडियो को वायरल भी कर दिया. आरोपी खुद को देशभक्त बता रहा है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाता हुआ नजर आ रहा है.

पुलिस ने अनवर को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. इस वीडियो का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लिया है. वीडियो में नारा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम अनवर जमील है और वह अंसारी रोड थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.