Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lalawong Chatra News: पेट दर्द और ब्लीडिंग के बाद खुला राज, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की कार्रवाई से मचा ... Ranchi IIIT Student Death: छात्र आदित्य की मौत के बाद तीसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना, निदेशक ... RSS Sangh Anubhavshala: अत्याधुनिक प्रदर्शनी में जीवंत हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गौरवशाली सफर Mata Tekri Dewas: शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, तीन बदमाश गिरफ्ता... Dewas Chain Snatching Case: मीना बाजार मार्ग पर हुई लूट का पर्दाफाश, दो बदमाश पुलिस हिरासत में Weather News Today: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक छाएंगे बादल, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम Jantar Mantar Protests: गृह मंत्रालय के प्रतिबंध के बाद भी धरने पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता... Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा...

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

34

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी खुद को सच्चा हिंदुस्तानी बताकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है.

वायरल वीडियो में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जाने लगी. मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. फिर पुलिस आरोपी अनवर जमील के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया.

खुद को बताया सच्चा हिंदुस्तानी

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अनवर जमील का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसने बताया कि चार-पांच महीने पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान हंसी मजाक में उसके एक दोस्त आकाश चौधरी ने उसे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के लिए कहा था. तभी उसने यह नारा लगाया था. आरोपी का कहना है कि वह सच्चा हिंदुस्तानी है और उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है. उसका दोस्त आकाश चौधरी लगातार इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था और उसने कल इस वीडियो को वायरल भी कर दिया. आरोपी खुद को देशभक्त बता रहा है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाता हुआ नजर आ रहा है.

पुलिस ने अनवर को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. इस वीडियो का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लिया है. वीडियो में नारा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम अनवर जमील है और वह अंसारी रोड थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.