Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत ने ड्रोन अटैक से पूरे पाकिस्तान को हिलाया, लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह

23

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. उसने बुधवार रात को भारत पर नाकाम हमले किए, जिसके जवाब में हिंदुस्तान ने गुरुवार को पूरे पाकिस्तान को ड्रोन से हिला दिया. पाकिस्तान की नापाक हरकत की जानकारी सरकार ने बयान जारी कर दी.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय वायुसेना ने आज सुबह पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाकर एक निर्णायक कार्रवाई की. यह कार्रवाई 7-8 मई की रात को पाकिस्तान द्वारा भारत के उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई. भारत के इस हमले में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह हो गया. पाकिस्तान ने हथियार चीन से खरीदा था.

भारत में कहां-कहां पर नाकाम हमले?

पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, अदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. इन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान के नाकाम हमले का भारत ने गुरुवार को जवाब दिया और कई शहरों में ड्रोन अटैक किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत की कार्रवाई संतुलित है. हमने केवल उन प्रणालियों को निशाना बनाया, जो हमारे ठिकानों पर हमले के लिए जिम्मेदार थीं.

इस नाकाम हमले के जवाब में भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को ड्रोन हमले से हिला दिया. पाकिस्तान में अब तक कुल 25 ड्रोन अटैक हुए हैं. जिन शहरों में ड्रोन अटैक हुआ है वो लाहौर, कराची, रावलपिंडी, सियालकोट, उमरकोट, गुजरांवाला, चकवाल, घोटकी, अट्टोक, नरवाल, छोर और शेखुपूरा हैं.

LoC पर भी पाकिस्तान की नापाक हरकत

इस बीच, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और तोपों से गोलीबारी तेज कर दी है. इस गोलीबारी में 16 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. भारत ने इस आक्रामकता का जवाब देने के लिए मजबूर होकर उचित कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तानी गोलीबारी रुक गई.

भारत ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा. स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और भारत शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बशर्ते पाकिस्तान इसका सम्मान करे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.