Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

करियाना शॉप पर वारदात का चौथा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

27

लुधियाना: थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जस्सियां रोड पर 1 मई की रात को 5 लुटेरों द्वारा खिलौना पिस्तौल और तेजधार दातर की नोक पर करियाने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर हमला करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल और एल्डिको एस्टेट चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार, हरजीत कुमार कृष्णा को 2 मई को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनके 2 साथी सूरज कुमार और गौतम फरार हो गए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने चौथे आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है जिससे एक और खिलौना पिस्तौल बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सूरज एग्रीकल्चर फार्म में अकाऊंटैंट है जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

मास्टरमाइंड अंकित ने बनाई थी लूट की योजना

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अंकित कुमार पर पहले भी लूट का एक मामला मोती नगर पुलिस थाने में दर्ज था जो जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद ई-रिक्शा चलाने लगा। वह कुछ महीने पहले जस्सियां में उक्त करियाने की दुकान पर रिफाइंड तेल की डिलीवरी देने अपने ई-रिक्शा में आया था और उसी दौरान उसने दुकानदार के पास काफी कैश पड़ा देखा जिसके बाद उसने दुकानदार को लूटने की योजना बनाई। पुलिस फरार आरोपी गौतम की गिरफ्तारी के लिए टीमे बनाकर छापेमारी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.