Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बिहार में नाटे हो गए बच्चे! आंगनबाड़ी सेविकाओं की गलती पर एक्शन में समाज कल्याण मंत्रालय

20

बिहार में बच्चों की हाईट को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिहार में बच्चों की औसत हाईट कम हो गई है. राज्य में बच्चे नाटे हो रहे हैं. यह रिपोर्ट सामने आते ही बवाल मच गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाया है. इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए. जांच के बाद अब असली वजह सामने आई है.

इसमें पाया गया है कि बच्चे नाटे नहीं हो रहे, बल्कि समाज कल्याण विभाग की ओर से बनाई गई रिपोर्ट ही गलत है. दरअसल समेकित बाल विकास विभाग ने हाल ही में राज्य स्तरीय सर्वे कराया था. इसमें राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से रिपोर्ट तैयार कराया गया था. इस रिपोर्ट की समीक्षा हुई तो पता चला कि बच्चों की औसत हाईट घट गई है. इस रिपोर्ट के सामने आते ही हड़कंप मच गया. आनन फानन में रिपोर्ट का क्रास वेरिफिकेशन कराया गया.

सर्वे में सामने आई गड़बड़ी

इसमें पता चला कि यह गड़बड़ी रिपोर्ट को तैयार करने में हुई लापरवाही की वजह से है. यह खुलासा होने के बाद सरकार ने नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि सभी राज्य सरकारें अपने क्षेत्राधिकार में बच्चों के पोषण पर रिपोर्ट तैयार कराती हैं. यह जिम्मेदारी राज्य के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पास है. विभाग भी आंगनबाड़ी सेविकाओं के जरिए सर्वे कराता है और समग्र रिपोर्ट दाखिल करता है.

मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

इसमें बच्चों की कद-काठी से लेकर उनके पोषण आदि मुद्दों को शामिल किया जाता है. इस रिपोर्ट को स्टंटिंग स्टेटस कहा जाता है. इसी के आधार पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं. इस साल जब बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने अपनी रिपोर्ट अन्य विभागों में भेजी तो इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ. इसके बाद हरकत में आए समाज कल्याण मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं.

घर बैठे बना दी रिपोर्ट

जांच में पाया गया है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बच्चों की ना तो हाईट नापी और ना ही उनका वजन कराया. बल्कि घर में बैठकर अंदाजे पर ही रिपोर्ट बना दी. यह स्थिति केवल एक जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य भर में हुआ है. इसकी वजह से फाइनल रिपोर्ट तैयार हुई तो पता चला कि बच्चों की ना केवल हाईट घट गई है, बल्कि बच्चों का वजन भी कम हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.