Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़: बीच सड़क पर थमी जिंदगी…स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, मौत

27

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. अंबिकापुर के संगम चौक पर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय युवक इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी के रूप में हुई है. इंद्रजीत सिंह जब स्कूटी स्टार्ट रहे थे, तभी उनको अचानक सीने में दर्द हुआ, जिससे वो नीचे गिर गए.

बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार को घटी. जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह बाबरा बस के संचालक थे. शुक्रवार की शाम अंबिकापुर के संगम चौक पर अपनी स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे. इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया और वो नीचे जमीन पर गिर गए. आसपास कई लोग थे, लोकिन किसी ने उन पर ध्यान दिया. अगर उनकी सहायता की जाती तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पीली रंग की टी-शर्ट पहनें और काले रंग की कैप लगाए इंद्रजीत जैसे ही अपनी सपेद कलर की स्कूटी को स्टार्ट कर उस पर बैठने का प्रयास करते हैं, वैसे ही उनको हार्ट अटैक आता है और वो जमीन पर गिर जाते हैं. कुछ देर तक वो वहीं तड़पते हैं और उनकी मौत हो जाती है. उनको देखने के लिए भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई उनकी सहायता करने के लिए आगे नहीं आया.

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

बाद में कुछ लोगों की मदद से उनको अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इंद्रजीत की मौत की सूचना उनके परिवार को दी गई, जिसके बाद से ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि इंद्रजीत पहले से हार्ट की कोई बिमारी नहीं थी. वहीं, घटना सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.